Swachh Bharat Abhiyan Essay – Clean India Campaign
हमारे अच्छे जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है और ये ना केवल हमारे घर के लिए जरूरी है बल्कि घर की बहार भी सफाई होना आवश्यक है आर जब हमारा आस पड़ोस स्वच्छ रहेगा तभी तो हमारा पूरा देश स्वच्छ रहेगा और इसी को मद्देनज़र रखते हुए हमारे भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक अभियान चलाया था जिसमे हमारे भारत को स्वच्छ बनाने की बात की गयी थी और ये न केवल शहर में गाँव में भी इसका प्रचलन देखने को मिला था और ये योजना हमारे देश के सभी गाँव में शुरू की गयी थी और इसका मुख्या उद्देश्य था हर घर में एक शौचालय का निर्माण करना जिससे हमारे देश का ढांचा बदला जा सके और देश को एक नयी दिशा मिल सके|
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत
अब हम आपको इसकी शुरुआत के बारे में बताने जा रहे हैं तो आपको बता दे की इसकी शुरुआत सबसे पहले हमारे भारत में हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी और इन्होनें ये शुरुआत गांधी जयंती यानि की 2 अक्टूबर 2014 को किया था और इसका नाम स्वच्छ भारत अभियान रखा गया था और इसे स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है| इस योजना के अंतर्गत मोदी जी ने हमारे भारत की तस्वीर बदलनी चाही थी और वो काफी हद तक इसमें सफल भी हुए और ये अभियान साफ़ सफाई के सन्दर्भ में सबसे बड़ा अभियान है और ईससे न केवल हमारा मोहाल्ला साफ़ रहेगा बल्कि ये पुरे भारत को स्वच्छ बना सकता है| पहले के समय में गाँव घर की महिलाएं शौच के लिए बहार जाया करती थी इससे उनको काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन जब से हमारे देश में स्वच्छ भारत अभियान आया है इसने तो हमारे देश की तक़दीर ही बदल दी है| और आज के समय में कोई भी ऐसा घर नहीं है जहाँ की शौचालय न हो और हर घर मर एक शौचालय होना ही इस अभियान की नीव है|
महात्मा गांधी और स्वच्छता अभियान
हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी का एक सपना था की हमारा भारत स्वच्छ हो और जब हमारा भारत स्वच्छ होगा तभी तो ये आगे बढेगा| और स्वच्छता की तुलना उन्होंने इश्वर से की थी और कहा था की जहाँ सफाई होगी व्ही भगवान् का वास होगा| और इसी वजह से वो जिस आश्रम में रहते थे उसको रोजाना अपने हाथों से साफ़ किया करते थे और रोज़ सुबह 4 बजे उठ जाते थे और अपना काम करने लगते थे| उन्होंने इसी आश्रम में अपना खुद का शौचालय बनवाया था जिसको वो प्रतिदिन शुबह और शाम रोजाना साफ भी करते थे और इसमें उनको किसी प्रकार की कोई शर्म नहीं थी और गाँधी जी के इसी सपने को आगे चलकर मोदी जी ने पूरा किया और स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की|
स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य:
- हमारे देश में स्वच्छ भारत अभियान के बहुत सारे उद्देश्य हैं और इनमे से आज हम आपको कुछ उद्देश्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो की आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं|
- इसमें सबसे पहला है गांवों में पाइपलाइन लगवाना जिसके अंतर्गत साल 2019 तक सभी घरों में पानी की पूर्ति हो सके और कोई भी पानी बिना न रह सके|
- इसके बाद इन्होनें खुले में शौच करना बंद किया और गाँव हो चाहे शहर सभी को शौचालय बनवाया और इअसा करने में इनके बहुत सरे पैसे खर्च हुए|
- इतना सब कुछ करने में लगभग 11 करोड़ 11 लाख रूपए का खर्च आया था और इसके अलाव हर मोहल्ले में एक सामूहिक शौचालय का भी निर्माण किया गया|
- इसके आलावा शौचालय के प्रति लोगों की गलत मानसिकता को भी बदला गया जिससे की साधन का सही उपयोग हो सके|
- इसके आलावा उनको ये भी शिखाया गया की अपने गाँव को साफ रखिये जिससे की आपको बिमारियों का खतरा कम रहेगा|
- अपने गाँव की सड़क भी साफ रखिये जिससे की स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हो सके और आपको आने जाने में दिक्कत भी न हो|
स्वच्छ भारत अभियान की उपयोगिता
हमारे भारत में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहाँ पर गन्दगी न हो फिर चाहे वो शहर हो या गांव हर जगह हमें कूड़ा -करकट देखने को मिल ही जाता है| जहाँ भी देखो सभी जगह गन्दगी है और पहले के समय में शौचालय न होने के कारण के लोग आज भी खुले में शौच करने जाते हैं जिसके कारण हर जगह गंदगी फैलती है और इससे कई सारी बीमारियाँ फैलती हैं|
इसके आलावा हमें आस पड़ोस में जो नालियां हैं उसमे भी साफ़ सफाई नहीं रहती और पानी बहने की बजे उनमे कचड़ा ही देखने को मिलता है तो इससे भी हमें परेशानी होती है| और इससे सिर्फ हमें ही नहीं नुकशान होता बल्कि इससे कहते जिव जंतुओं को भी नुकसान होता है और साथ ही हमारी पृथ्वी भी गन्दी होती है।इसलिए हमारा ये कर्त्तव्य है की हम इसको साफ़ रखे और देश की प्रगति में अपना योगदान दे|
देश के स्वच्छ न होने के कारण:
वैसे देखा जाये तो हमारे देश में ज़्यादातर लोग साक्षर नहीं हैं और ये हमारे देश की सबसे बड़ी कमी है और जब हमारे देश के लोग ही अनपढ़ होंगे तो वो देश का विकास कैसे करेंगे और यही कारण है की हमारे देश में आज इतनी गन्दगी है और हम छह कर भी अपने देश को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं| हमारे देश में स्वच्छता न होने के कई सरे कारण है जिनमे से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं तो आइये जानते हैं|
- शिक्षा का अभाव होना|
- मानसिकता खराब होना|
- घरों में शौचालय न होना|
- अत्यधिक जनसंख्या न होना|
- कचरे की सही निस्तारण न होना|
- उद्योगों का अपशिष्ट पदार्थ|
- पानी का सही निकासी न होना|
देश को स्वच्छ रखने के उपाय:
- सबसे पहले तो हमें हर घर में एक शौचालय बनवाना होगा|
- और हर गांव की एक सार्वजनिक शौचालय होना चाहिए|
- लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलानी होगी।
- हमें हर गाँव में जगह-जगह कचरा पात्रों का निर्माण करना होगा।
- हर जगह शिक्षा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना चाहिए जिससे हमारा देश प्रगति कर सके|
- लोगों की मानसिकता भी स्वच्छता की तरफ बदलनी होगी|
- बदलने के लिए साफ सफाई के संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।
- और आये दिन तेज़ी बढ़ती हुई जनसंख्या को भी कम करना होगा।
महात्मा गांधी जी का सपना
हमारे पूजनीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वतंत्रता से पहले स्वच्छ रहना और इसके तहत स्वच्छता को उन्होंने ईश्वर भक्ति के बराबर माना स्वच्छता की शिक्षा को उन्होंने सभी को प्रदान करी उनका सपना था कि( स्वच्छ भारत ) इसके तहत वह सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर देश को साफ रखने के बारे में सोचते थे इसी के तहत जिस आश्रम में वो रहते थे वहां रोजाना सुबह 4:00 बजे उठकर स्वयं सफाई करते थे । उन्होंने वर्धा आश्रम में अपना स्वम का शौचालय बनवाया था जिसको प्रतिदिन शुबह – शाम साफ भी करते थे । गांधी जी की यही स्वच्छ भारत के सपनों को पूरा करने के लिए श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करी।
स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य।
(1) खुले में शौच बंद करवाना जिसके तहत हर साल हजारों बच्चों की मौत हो जाती है।
(2) लगभग 11 करोड़ 11 लाख व्यक्तिगत, सामूहिक शौचालयों का निर्माण करवाना जिसमे 1 लाख 34 हजार करोड रुपए खर्च होंगे।
(3) लोगों की मानसिकता को बदलना उचित स्वच्छता का उपयोग करके।
(4) शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक जागरूकता को शुरू करना।
(5) गांवो को साफ रखना।
(6) 2019 तक सभी घरों में पानी की पूर्ति सुनिश्चित कर के गांवों में पाइपलाइन लगवाना जिससे स्वच्छता बनी रहे।
(7) ग्राम पंचायत के माध्यम से ठोस और तरल अपशिष्ट की अच्छी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
(8) सड़के फुटपाथ ओर बस्तियां साफ रखना।
(9) साफ सफाई के जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।
स्वच्छ भारत अभियान में अन्य योगदान
स्वच्छ भारत अभियान में ना केवल आम लोग, सरकारी मंत्रालय के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा सहयोग प्रदान करने वाले लोगों में मृदुला सिन्हा, बाबा रामदेव, शशी थरूर, कमल हासन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े-बड़े हस्तियां अपना योगदान दिखा रहे है।
उपसंहार-
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं वह सबसे पहले अपने आप में लागू करें।
……………..महात्मा गांधी।
महात्मा गांधी द्वारा कहे गए यह कथन जोकि स्वच्छता पर ही आधारित है। उनके अनुसार स्वच्छता की जागरूकता की मशाल सभी में पैदा होने चाहिए इसके तहत स्कूलों में भी स्वच्छ भारत अभियान के कार्य होने लगे हैं स्वच्छता से ना केवल हमारा तन साफ रहता है । हमारा मन भी साफ रहता है। स्वच्छ भारत अभियान की मशाल आज हमारे पूरे भारत के लिए आवश्यक है जिसके तहत कई कार्य किये जा रहे है।
इसी को मध्य रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरकारी भवनों की सफाई और स्वच्छता को ध्यान में रखकर तंबाकू, गुटका ,पान , आदि उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसकी जरूरत उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में आवश्यक है।