LPG और CNG में क्या अंतर है | What is LPG and CNG ?

LPG or CNG mein antar – LPG aur CNG kya hai?

आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल हम सभी अपने घर में करते हैं और ये हमारे लिए बेहद जरूरी है और वो है हमारा घरेलु इंधन जिसका इस्तेमाल हम खाना बनाने के लिए करते हैं और इसको हम सभी LPG के नाम से जानते हैं| और खाना बनाने में हम इसका इस्तेमाल करते हैं और जिस तरह से हम गाडी को चलने के लिए हम पेट्रोल का उपयोग करते हैं उसी प्रकार से हम खाना बनाने के लिए LPG का इस्तेमाल करते हैं| इसके आलावा आज हम आपको एक और चीज़ के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम है CNG जो की एक अलग तरह का इंधन है जिसका इस्तेमाल हम वहां चलाने के लिए करते हैं और आज के समय में तो इसकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ गयी है और CNG वाहनों का प्रयोग ज्यादा होने लगा है|

आपको बता दे की LPG और CNG ये दोनों ही इंधन हैं और ये हमें प्रकृति से प्राप्त होते हैं और ये दोनों ही देखा जाये तो हाइड्रो कार्बन के बने होते हैं और या हम इनको कार्बनिक पदार्थ भी कह सकते हैं| ये दोनों ही हमारे लिए काफी काम के होते हैं और ये हमारे पर्यावरण को भी दूषित नहीं करते और इनकी लागत भी ज्यादा नहीं होती| और आम इंधनों की तुलना में ये हमें बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं तो अब आइये हम आपको इनके बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं और और इनमे क्या अंतर है ये भी बताते हैं|

LPG क्या है – LPG kya hai?

सबसे पहले हम बात करने जा रहे हैं LPG की जिसको हम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के नाम से भी जानते हैं और इसका उपयोग हम खाना बनाने के लिए करते हैं| यह एक घेरेलु इंधन है और अक्सर सभी के घरों में पाया जाता है| अब आइये जानते हैं की ये बनता कैसे है तो बता दे की ये कई सारे हाइड्रो कार्बन गैसों का मिश्रण होता है जिसपर जब ज्यादा मात्र में दाब पड़ता है तो ये द्रवित अवस्था में परिवर्तित हो जाता है और इस गैस का इस्तेमाल हम बड़े बड़े होटलों में खाना बनाने के लिए करते हैं|

और आजकल के इस बदलते ज़माने में LPG का प्रयोग रेफ्रिजरेटरों में क्लोरो फ्लोरो कार्बन के स्थान पर होने लगा है और ऐसा कहा जाता है की ये हमारे ओजोन परत को भी कोई क्षति नहीं पहुंचता| अब आइये हम इसके घटक की बात करते हैं तो इसके मुख्य घटक होते हैं प्रोपेन और ब्यूटेन और इसके कैलोरिफिक मान की अगर हम बात करें तो वो है 94 MJ प्रति घन मीटर|

CNG क्या है – CNG kya hai?

इसके बाद हम बात करने जा रहे हैं CNG की तो बता दे की ये एक रंगहीन, गंधहीन और विषहीन गैस मानी जाती है और इसके जलने से हमारे पर्यावरण में प्रदुषण भी कम होता है| इसका फुल फॉर्म होता है कंप्रेस्ड नेचुरल गैस| ये एक प्रकार का गैसीय इंधन है जिसका उपयोग वाहनों को चलाने के लिए किया जाता है| अब आइये जानते हैं इसको बनाया कैसे जाता है तो इसको बनाने का बहुत ही आसान तरीका है आपको बता दे की इसके लिए हमें  प्राकृतिक गैस को अत्यधिक दबाव देकर सम्पीड़ित करना पड़ता है और इसी प्रोसेस के द्वारा ये गैस बनायीं जाती है|

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस गैस का कोई रंग नहीं होता और ये गंधहीन गैस मानी जाती है| CNG भी हाइड्रो कार्बन से बनी होती है अर्थात ये भी एक कार्बनिक पदार्थ है| इस गैस को सिलिंडरों में भरकर भी सप्लाई किया जाता है। और आजकल के समय में इसका उपयोग वाहन चलने के लिए किया जाता है| इससे हमारे पर्यावरण पर भी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता|

LPG और CNG में क्या अंतर है – LPG aur CNG mein kya antar hai

  • अब आइये जानते हैं की इन दोनों में अन्तर क्या है और इन दोनों की खास विशेषता क्या है| LPG को हम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के नाम से जानते हैं और इसके मुख्या घटक प्रोपेन और ब्यूटेन गैसें होती हैं और CNG को हम कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के नाम से जानते हैं और इसका मुख्या घटक मीथेन गैस होती है|
  • LPG पर जब हम अधिक दाब लगते हैं तो ये द्रव की अवस्था में परिवर्तित हो जाती है लेकिन ऐसा CNG के साथ नहीं होता इसके ऊपर चाहे कितना भी दाब लगाया जाये ये हमेशा गैसीय अवस्था में रहती हैं|
  • LPG को बनाने के लिए हम पेट्रोलियम गैस का इसतेमाल करते हैं और CNG को बनाने के लिए प्राकृतिक गैस को प्रयोग में लाया जाता है और इसका उपयोग हम वाहनों के लिए करते हैं|
  • LPG का उपयोग हम घेरेलु इंधन के रूप में करते हैं और हम इससे खाना बनाते हैं लेकिन CNG का उपयोग हम वाहनों के लिए करते हैं और ये ज्यादा प्रदुषण भी नही फैलता|
  • LPG का घनत्व ज्यादा होता है लेकिन CNG का घनत्व काफी कम होता है और एलपीजी CNG से आयतन में लगभग तीन गुना ज्यादा होती है|
  • LPG की अगर हम उर्जा की बात करें तो इसमें लगभग 25 MJ प्रति लीटर की ऊर्जा होती है और CNG में लगभग 9 MJ प्रति लीटर ऊर्जा होती है जो की LPG के मुकाबले काफी कम है|
  • और आज के समय में इन दोनों इंधनों का प्रयोग ज्यादा मात्र में किया जा रहा है और इससे हमारा पैसा भी बचता है और इससे हमारा पर्यावरण भी साफ़ सुथरा रहता है|
  • आपको बता दे की सीएनजी की डेंसिटी हाई होती है और इसका प्रेसर कम और वहीँ एलपीजी की अगर बात की जाये तो इसकी डेंसिटी हाई होती है|
  • सीएनजी को कम प्रदुषण वाली गैस कहा जाता है और एलपीजी हमारे पर्यावरण को ज्यादा प्रदूषित करती है और इससे इससे कई प्रकार की समस्याएं भी हो जाती हैं|

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी ये आज की पोस्ट हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारी ये आज की पोस्ट बेहद पसंद आई होगी और इससे आपको काफी सारी जानकारी भी मिली होगी और इसके आलावा आपको LPG और CNG के बीच का अंतर भी समझ में आ गया होगा| और अगर आपको हमारी ये पोस्ट वाकई में पसंद आई है तो आप इसको लिखे और शेयर करना न भूलें और कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें|

Written by Jatin Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

KYC के बारे में पूरी जानकारी | What is KYC ?

PREPAID और POSTPAID में अंतर | What is Prepaid and Postpaid